फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pak in sunderbani, keran and tangdhar sector jammu kashmir, jawan martyred

सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी, एक जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में 10 पाक सैनिक और तीन आतंकी ढेर

Wed, 31 Jul 2019 01:16 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 31 Jul 2019 01:16 AM IST
सार

  • देर रात तक राजोरी के नौशेरा में गोलबारी जारी
  • पाकिस्तान की कई पोस्ट तबाह, गोलाबारी का सेना ने दिया करारा जवाब
  • गोलाबारी की आड़ में गुरेज सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी ढेर 
  • पलांवाला, टंगधार, गुरेज, उड़ी सेक्टर में सीमा पार से दागे गए गोले
  • गोलाबारी में चार जवान घायल, पोर्टर समेत दो नागरिक भी हुए जख्मी

विज्ञापन
ceasefire violation by pak in sunderbani, keran and tangdhar sector jammu kashmir, jawan martyred
इनसेट में शहीद कृष्णा लाल - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन मंगलवार देर रात तक एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू के पलांवाला सेक्टर, राजोरी के नौशेरा और उत्तरी कश्मीर के टंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सेना की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इसमें एक जवान शहीद हो गया। चार जवान तथा दो नागरिक घायल हुए हैं। सेना की मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही कई पोस्ट भी तबाह हो गए हैं। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों तथा सैनिकों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, मारे गए सैनिकों की संख्या के बारे में सेना की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


जम्मू में एलओसी पर पलांवाला (सुंदरबनी) सेक्टर के नत्थू टिब्बा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सेना की पोस्टों को निशाना बनाया। इन पोस्टों पर सेना की 18 जैक राइफल यूनिट तैनात है। पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट तबाह हुईं और आठ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। पाक सेना की गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। उसकी पहचान नायक कृष्ण लाल गांव घिगडयाल, तहसील खौड के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी शशि देवी हैं।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में भी मंगलवार को दोपहर बाद पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। गोलाबारी के दौरान कुछ मोर्टार सीधा रिहायशी इलाकों में गिरा जिनमें दो लोग घायल हो गए। इनमें एक पोर्टर बताया जा रहा है। गोलाबारी में दो जवान सिपाही दर्शन कुमार व नायक नीतेश कुमर घायल हो गए। दर्शन की हालत गंभीर पर उन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन इलाकों को निशाना बनाया गया उनमें करनाह में स्थित जाल पोस्ट और शरारत पोस्ट, केरन में बलबीर पोस्ट, टंगधार सेक्टर की रावण, सूरी व दर्शन पोस्ट, त्रेहगाम, जुमा गूंद, केंठावाली पोस्ट और चोकिबल के इलाके शामिल हैं। करनाह सेक्टर में गोलाबारी के दौरान जाल पोस्ट के पास दो जाट रेजीमेंट के दो जवान हवलदार नरेंद्र सिंह व सिपाही मनोज कुमार घायल हो गए। रात साढ़े 12 बजे पाकिस्तान की ओर से राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। 

पाकिस्तान की संगर और बिजलीदार पोस्ट पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कई भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया गया। मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक टंगधार सेक्टर में गोलाबारी चलती रही जिसके चलते आम लोगों में दहशत हैं। हंदवाड़ा के बंगस राजवाड़ तथा उड़ी में भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। 


गोलाबारी की आड़ में गुरेज सेक्टर में घुसपैठ कर रहे तीन आतंकी ढेर 

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बगतूर इलाके में स्थित सेना की पंथ पोस्ट पर भी पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई। पाकिस्तानी सेना द्वारा शाम करीब 6:15 बजे मोर्टार दागे गए। गोलाबारी आधा घंटा तक चलती रही। सेना के जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग की आड़ में आतंकियों के एक ग्रुप द्वारा घुसपैठ करने की कोशिश की गई जिसे वहां तैनात 36 आरआर के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  

तीन दिनों से लगातार गोलाबारी

पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान की ओर से यह तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन है। सोमवार को पुंछ जिले के मनकोट व शाहपुर सेक्टर में गोले दागे गए थे। रविवार को शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी में 12 दिन के नवजात की मौत हो गई थी।


लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर जाने की सलाह

गोलाबारी शुरू होते ही कुपवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई। सेना द्वारा लाउडस्पीकरों पर लोगों से बाहर न निकालने का एलान किया गया। सूत्रों ने बताया कि पिछले एक दशक में पहली बार इस तरह की भीषण गोलाबारी हुई है। 


एलओसी-आईबी पर सतर्कता के निर्देश

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान और भारत के बीच हो रही गोलाबारी के कारण तनाव के हालात बने हुए हैं। इसके अलावा एलओसी और आईबी से सटे रिहाइशी इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के अन्य हिस्सों में जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed