फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in naushera sector poonch jammu kashmir by pakistan

J&K: नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने देर रात शुरू की गोलाबारी, भारतीय सेना भी दे रही मुंहतोड़ जवाब

Tue, 19 Feb 2019 10:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 19 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in naushera sector poonch jammu kashmir by pakistan
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के एलओसी स्थित नंब और कडाली गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसका भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने ताक पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने मंगलवार शाम पौने सात बजे नौशेरा के एलओसी स्थित नंब और कडाली में गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें छोटे-बडे़ हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


उधर पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बारुदी सुरंग की चपेट में आ कर एक पोर्टर गंभीर घायल हो गया। सैन्य शिविर में प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी रैफर कर दिया गया है। घायल पोर्टर की पहचान रंजीत कुमार शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी पलमा (राजोरी) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बालाकोट सेक्टर में तैनात सेना की 44 आरआर की अग्रिम चौकी रानी पोस्ट पर सेना के साथ किसी काम से गया था। इस दौरान माइन ब्लास्ट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवानों ने तत्काल उसे शिविर में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सड़क मार्ग से सैन्य अस्पताल रैफर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed