फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in kerni sector by pakistan

पाक ने रात भर बरसाए गोले, एक महिला की मौत

Sun, 24 Aug 2014 09:46 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in kerni sector by pakistan

पाकिस्तान ने आरएस पुरा और अरनिया के आलावा शनिवार रात को पुंछ के केरन सेक्टर के शाहपुर में गोलाबारी की है। पाक की 641 मुजाहिद्दीन ने भारत की शक्ति, डोडा और शेर चौकियों को निशाना बनता हुए गोलाबारी की। गोलाबारी रात 11 बजे शुरु हुई थी, जो अब तक जारी है।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तन ने आरएस पुरा और अरनिया के रिहायशी इलाकों में रात भर जमकर गोलाबारी की है। यह गोलाबारी सुबह 7 बजे तक जारी थी। पाकिस्तान ने बीएसएफ की 25 चौकियों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


पूरे इलाके को बीएसएफ ने सील कर दिया है। भारत की तरफ अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ की चौकियों पर रात 10 बजे से फिर फायरिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तानी रेंजर रिहायशी इलाकों में मोर्टार भी दाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू के आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है। बीएसएफ भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। रात दस बजे से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग जारी है।

एक मह‌िला की मौत

ceasefire violation in kerni sector by pakistan

जम्मू के आरएस पुरा, अरनिया सेक्टर में भारी गोलाबारी सुबह तक जारी रही। बीएसएफ भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। रात दस बजे से ही पाकिस्तानी सेना द्वारा फायरिंग जारी है। फ‌िलहाल दोनों ओर से फायर‌िंग रुकी हुई है।

इस बीच सीमा सटे एक गांव सुचेतगढ़ में पाक की ओर से की गई गोलाबारी से भयभीत होकर एक मह‌िला को द‌िल कौ दौरा पड़ा, ज‌िससे उसकी मौत हो गई। वहीं  सीमा से सटे एक और गांव में पाक‌िस्तान की गोलाबारी से 5 गाय की मौत हो गई है।

सीमा से सटे गांव फतेहपुर सलार‌िया और फतेहपुर ब्रह्मणा गांवों में गोलावारी से घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की दीवारें तक ग‌िरने की खबर आ रही है।

गृहमंत्री ने द‌िए आदेश , पाक‌िस्तान को दो मुंह तोड़ जबाव

ceasefire violation in kerni sector by pakistan
पक‌िस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ क‌ि इस बैठक में क्या बातचीत हुई है।

वहीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आईबी के अधिकारियों और बीएसएफ के डीजी के साथ भी मुलाकात की। बैठक में खुफिया रिपोर्ट पर विचार किया गया।

गृह मंत्री ने इसके बाद बीएसएफ के डीजी से पाक की तरफ से हो रही गोलाबारी का जवाब देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed