फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in uri sector jammu kashmir on line of control, jawan martyred

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद

Sun, 13 Oct 2019 06:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 13 Oct 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in uri sector jammu kashmir on line of control, jawan martyred
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान इस सेक्टर में लगातार अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से शनिवार की रात की गई गोलाबारी में 18 मराठा लाई की सिग्नल यूनिट में तैनात जवान संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच पाकिस्तान ने रविवार सुबह भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नांबला गांव को निशाना बनाया। 
विज्ञापन


कुछ देर की गोलाबारी से सहमे ग्रामीणों ने अपने को घरों में कैद कर लिया। शनिवार को भी उड़ी सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही हथलंगा, सिलिकूट व नांबला के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन ने लगातार हो रही गोलाबारी से एलओसी से सटे गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। एसडीएम का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरानगर सेक्टर में लगातार गोलाबारी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी बांध निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में शनिवार रात को भी गोलाबारी की। मनियारी और सतपाल पोस्ट के बीच बांध बनाने का काम शनिवार शाम शुरू होने के बाद रात 9:35 बजे से रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की। करीब साढ़े सात घंटे की गोलाबारी में किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। पिछले 16 सितंबर से पाकिस्तान इस क्षेत्र में लगातार गोलाबारी कर रहा है। दो बार पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed