फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in Qasba and Kerni Sectors of Poonch District jammu kashmir

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, कस्बा-किरनी सेक्टर में बरसाए गोले, मकान क्षतिग्रस्त

Sat, 11 Apr 2020 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in Qasba and Kerni Sectors of Poonch District jammu kashmir
पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज यानी कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की गई। इस गोलाबारी की चपेट में आने से एक घर के परखच्चे उड़ गए। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी और केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलाबारी की गई। जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पीओके में तीन से चार आतंकी ठिकाने उड़ा दिए। कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है। कई चौकियां भी तबाह हुई हैं। सेना की ओर से शुक्रवार देर शाम आतंकी ठिकाने को उड़ाए जाने का सेटेलाइट इमेज वीडियो भी जारी किया गया। सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि दुश्मन को जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


कोरोना की जंग के बीच पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए कर रहा गोलाबारी
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इस गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की ताक में है। कुछ दिन पहले केरन सेक्टर में घुसपैठ कर दाखिल हुए पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed