फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan in Poonch district

पुंछ में पाकिस्तान ने हल्के हथियारों से अग्रिम चौकियों पर की फायरिंग, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sat, 23 Mar 2019 10:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in Poonch district
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और केरनी सेक्टर में एलओसी पर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस फायरिंग में किसी नुकसान की खबर नहीं है। सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू दी। शाहपुर और केरनी इलाकों में हो रही फायरिंग के कारण वहां रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर शरण लेनी पड़ी। 14 फरवरी हो हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से एलओसी पर विशेष रूप से पुंछ और राजौरी जिलों में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलवामा की घटना के बाद से संघर्ष विराम उल्लंघन की 125 से अधिक घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


वीरवार को इस इलाके में चिनैनी का रहने वाला जवान यशवाल शर्मा शहीद हो गया था। रक्षा प्रवक्ता का कहना था कि पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में सेना मुंहतोड़ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed