मेंढर सेक्टर में पाक की ओर से गोलाबारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने रेंजर्स पर हो रहे पलटवार से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास के कई रिहाइशी इलाकों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सीमांत गांवों में मोर्टार दागे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से मेंढर के बालाकोट और मनकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से इन इलाकों में रिहाइशी बस्तियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की इस नापाक गोलाबारी का सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह शुरू हुई गोलाबारी अब तक जारी है। इस दौरान पाक की ओर से दागे गए कई मोर्टार रिहाइशी बस्तियों पर भी गिरे है, हालांकि अब तक पाक गोलाबारी में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है
रविवार को भी पाक ने तोड़ा था सीजफायर
रविवार को भी पाक की ओर से भी सुबह सवा दस बजे के बाद पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में १२० एमएम तथा ८२ एमएम मोर्टार तथा आटोमैटिक हथियारों से धुआंधार फायरिंग की। पाक सेना की ओर से कम से कम चार स्थानों पर भारतीय पोस्टों तथा ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई।
सेना का कहना है कि घुसपैठियों को सतर्क जवानों की ओर से ललकारने के बाद की गई फायरिंग में जवान शहीद हुए हैं। कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम बनाने के दौरान गोलाबारी में २२ सिख रेजीमेंट का सिपाही गुरसेवक सिंह (२३) शहीद हो गया। वह पंजाब के तरनताल जिले के वारना-लालपुर का निवासी था। परिवार में उसके पिता बलविंदर सिंह हैं।
इस दौरान केजी सेक्टर में ही बीएसएफ के एसआई नितिन कुमार और सिपाही राजीव बेदी घायल हो गए। साब्जियां सेक्टर में भी गोलाबारी में सेना का जवान राजेंद्र थापा शहीद हो गया। पाक की गोलाबारी में पुंछ निवासी महिला एसपीओ जरीफा बेगम घायल हो गईं। वह गगरियां गांव में ड्यूटी पर तैनात थीं।