फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan in keri sector after Tangdhar nilam ghati and Kanzalwan sector

पाकिस्तान की नापाक हरकत, पलांवाला-तंगधार और नीलम घाटी के बाद केरी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन

Sat, 21 Dec 2019 02:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in keri sector after Tangdhar nilam ghati and Kanzalwan sector
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज यानी कि शनिवार को पलांवाला-तंगधार और नीलम घाटी के बाद अब पाकिस्तानी सेना ने केरी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से लगातार गोलाबारी जारी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की नापाक हरकतों को माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए हैं। जबकि एक पोस्ट भी तबाह हुई है। दोनों के शव एलओसी पर पड़े हुए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था। 

विज्ञापन


इसके बाद आज ही पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार और कंझालवान सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की गई है। हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना

वहीं भारतीय सेना द्वारा करारा सबक सिखाए जाने के बावजूद पाकिस्तानने कोई सीख नहीं ली। पलांवाला और तंगधार के बाद अब पीओके की नीलम घाटी से भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सरहद पर लगातार अशांति रही है। पाकिस्तान ने सीजफायर का जमकर उल्लंघन किया है। यही नहीं, मौजूदा वर्ष में पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुणा अधिक सीजफायर तोड़ा गया है। पाकिस्तान ने लगातार सरहद पर अशांति फैलाई और जवानों के साथ सरहद पर रहने वाले लोगों को भी परेशान किया। 

5 अगस्त 2019 के बाद से अब तक पाकिस्तान ने एलओसी पर 950 बार सीजफायर तोड़ा है। जबकि 2019 में अब तक 2400 बार सीजफायर तोड़ा है। पिछले साल 1800 बार सीजफायर तोड़ा गया था। लगातार सीजफायर टूटने से सरहद पर रहने वाले लोगों को जीना मुहाल हो चुका है। पाकिस्तान की ओर से हर रोज रिहायशी इलाकों को टारगेट करके गोलाबारी की जा रही है।

विपिन रावत भी कह चुके हैं.. खराब है सरहद पर माहौल

पाकिस्तान सबसे ज्यादा पुंछ जिले की एलओसी पर सीजफायर तोड़ रहा है। पुंछ के शाहपुर और कुपवाड़ा के किरणी सेक्टर में लगातार गोलाबारी की जा रही है। अकेले पुंछ में ही इस साल 1800 से अधिक बार सीजफायर तोड़ा गया है। 

लगातार सीजफायर टूटने से सरहद पर तनाव का माहौल है। दोनों देशों के बीच पुंछ जिले में युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान को इस साल भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बात नहीं आ रहा। 

सेना अध्यक्ष भी मान चुके

सरहद पर मौजूदा हालातों को लेकर सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत भी कह चुके हैं कि सरहद पर माहौल खराब है। कभी भी, कुछ भी हो सकता है और भारतीय सेना ऐसी किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

पूरी तरह से बंकर भी नहीं बने

एलओसी के राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामुला और बांदीपोरा जिलों में पूरी तरह से बंकरों का निर्माण भी नहीं हुआ है। इसकी वजह से पाकिस्तान जानबूझ कर रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रहा है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed