फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cease Fire Violation By Pakistani Army In Qasba and kerni Sector Of Poonch District

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने सीमा पर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक महिला जख्मी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 09 Oct 2020 06:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Cease Fire Violation By Pakistani Army In Qasba and kerni Sector Of Poonch District
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन की खामोशी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार देर शाम कस्बा और कीरनी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। यूनिवर्सल मशीनगन के साथ ही मोर्टार बरसाए गए। गोलाबारी में एक महिला घायल हो गई। उसे परिजनों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान हमीदा बी (40) पत्नी मोहम्मद दीन निवासी कस्बा के रूप में हुई है। उपायुक्त राहुल यादव ने रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की। गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर कस्बा व कीरनी सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही मोर्टार से गोले बरसाने शुरू कर दिए। भारतीय सेना ने भी जवाबी मोर्टार दागे। इस बीच गांव कस्बा निवासी हमीदा बी घर के बाहर काम कर रही थीं। पाकिस्तानी गोली उनके दाएं हाथ पर आ लगी, जिससे वह घायल होकर करीब दस फूट नीचे जा गिरीं। 
विज्ञापन


गोलाबारी से बचने के लिए लोगों को बंकर और कच्चे मकानों में छिपना पड़ा। सेना की तरफ से भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। डेढ़ घंटे बाद गोलाबारी बंद हुई। दूसरी तरफ एक घंटे के बाद पाकिस्तानी सेना ने गुलपुर सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू की। समाचार लिखे जाने तक गोलाबारी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed