{"_id":"5f11e2258ebc3e639103fdef","slug":"cease-fire-violation-by-pakistan-in-karmara-sector-of-poonch-district-three-civilians-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, तीन नागरिकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, तीन नागरिकों की मौत
Fri, 17 Jul 2020 11:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने शुक्रवार रात फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने पुंछ के करमारा सेक्टर में गोलीबारी की। उसकी इस गोलीबारी में तीन नागरिक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद रफीक (55), राफिया बी (50) और इरफान अहमद (22) के तौर पर हुई है।
बता दें कि इससे पहले भी गुरुवार को पाकिस्तीन ने सीमा पर बीएसएफ की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। रात करीब 11 बजे पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक से भारतीय सीमा में गोलाबारी शुरू की जो शुक्रवार सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाया और साथ लगते रिहायशी इलाके को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन