थम नहीं रही पाक की बौखलाहट, बालाकोट के बाद गुलपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है और आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दोपहर पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करने के साथ ही करीब साढ़े तीन बजे गुलपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के दिगवार, करमाड़ा और राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया था।
वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम सात से रात साढ़े नौ बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।