फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cease Fire Violation by pakistan in Degwar Sector of Poonch District around 5am

जम्मू-कश्मीरः दिगवार सेक्टर में पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, मुंहतोड़ जवाब दे रही सेना

Fri, 04 Oct 2019 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Cease Fire Violation by pakistan in Degwar Sector of Poonch District around 5am
भारतीय सेना

विज्ञापन

पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
 

इससे पहले पुंछ जिले के ही शाहपुर और किरनी सेक्टर में मंगलवार सुबह पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने दोनों सेक्टरों में मोर्टार शेलिंग करने के साथ ही भारी गोलाबारी की थी। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। इस गोलाबारी में एक स्थानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर निवासी मो. बशीर इस गोलाबारी में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी

शनिवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं 21 सिंतबर को पाकिस्तान ने पुंछ व राजौरी जिले में एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही 16 जानवरों की मौत हुई थी।

इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने रात आठ से 10 बजे के बीच नौशेरा, रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे थे। गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed