फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cease fire violation by pakistan in balakote sector of poonch district

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत, बालाकोट सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Thu, 10 Oct 2019 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Oct 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
cease fire violation by pakistan in balakote sector of poonch district
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला, फाइल

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है और आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है।


इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के दिगवार, करमाड़ा और राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया था।

विज्ञापन


वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम सात से रात साढ़े नौ बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed