{"_id":"5d3523bf8ebc3e6d0179c82c","slug":"cease-fire-violation-by-pakistan-army-in-poonch-sector-at-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलाबारी में एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, गोलाबारी में एक जवान शहीद
Mon, 22 Jul 2019 07:51 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 22 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
शहीद राइफलमैन आतिफ शफी आलम खान पठान (File Photo)
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा सीज फायर का उल्लंधन किए जाने के कारण सोमवार को तनाव का माहौल बना रहा। राजोरी और पुंछ इलाके के एलओसी पर पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने जमकर जवाब दिया।
विज्ञापन
गोलीबारी के दौरान भारतीय सुरक्षाबल के राइफलमैन आरिफ शफी आलम खान पठान शहीद हो गए।शहीद राइफलमैन आतिफ गुजरात के वड़ोदरा के रहने वाले थे। खबर है कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना और उनके आर्मी पोस्ट को भारतीय जवानों ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
सेना प्रवक्ता के मुताबिक पुंछ में यह गोलाबारी गुलपुर सेक्टर में रात 2 बजे से रात 2:30 बजे के बीच पाकिस्तान की 41 ब्लूच सेना द्वारा की गई। पाक सेना ने पुंछ जिले में बकरी पोस्ट को निशाना बनाया था।भारतीय सेना ने चीता बेगम और रामलू पोस्ट से जवाबी कार्रवाई की। उधर राजोरी के सुंदरबनी में भी पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार फायरिंग और मोर्टार शेलिंग की गई।
विज्ञापन