फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cease fire violation by Pak Army in Qasba And Kerni Sectors Of Poonch District

पाक की नापाक हरकतः कस्बा-कीरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sat, 02 Nov 2019 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Nov 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Cease fire violation by Pak Army in Qasba And Kerni Sectors Of Poonch District
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बार फिर पुंछ जिले में नापाक हरकत की। यहां के कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से पीओके में सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले दिवाली के दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया था। राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

विज्ञापन

 

लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना

पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं। वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना से पाकिस्तान को माकूल जवाब देने व सबक सिखाने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed