फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cattle Smugger Talib Hussian Arrested

Jammu News: पशु तस्करी की छह एफआईआर में शामिल तालिब हुसैन पर लगा पीएसए

विज्ञापन
Cattle Smugger Talib Hussian Arrested
पीएसए के तहत गिरफ्तार पशु तस्कर तालिब, तस्करी में जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस
-नगरोटा और झज्जर कोटली में दो तस्कर गिरफ्तार, 25 मवेशी मुक्त करवाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुख्यात पशु तस्कर तालिब हुसैन पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) लगा दिया गया है। थाना झज्जर कोटली की पुलिस ने तालिब को कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार किया है। उस पर जम्मू और कई अन्य जिलों के थानों में पशु तस्करी के छह केस दर्ज हैं। नगरोटा सब डिविजन में पिछले दो महीनों में पशु तस्करों पर यह चौथा पीएसए लगाया गया है। कई महीनों से पुलिस तालिब की तलाश कर रही थी लेकिन वह कश्मीर में छुपकर बैठा था। कुलगाम पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार तालिब झज्जर कोटली के डंसाल का रहने वाला है। उसके खिलाफ जम्मू के बाग-ए-बाहु थाने में पशु तस्करी के दो, रामबन थाने में दो, छन्नी थाने में एक और झज्जर कोटली थाने में पशु तस्करी का एक केस दर्ज है।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन पशु तस्करी के प्रयास विफल किए
वहीं नगरोटा और झज्जर कोटली क्षेत्र मेें लगातार तीसरे दिन पशु तस्करी के प्रयास विफल किए गए। बन टोल प्लाजा पर पुलिस ने कश्मीर जा रहे ट्रक (जेके08ए 0047) को तलाशी के लिए रोका। इसमें 12 मवेशी बरामद किए गए। ट्रक के चालक इश्तियाक अहमद निवासी उधमपुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं झज्जर कोटली के मनवाल क्षेत्र में ट्रक (जेके08ई 5524) को रोका गया। इसमें 13 मवेशी बरामद किए गए। चालक अमजद अली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पीएसए के तहत गिरफ्तार पशु तस्कर तालिब, तस्करी में जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस

पीएसए के तहत गिरफ्तार पशु तस्कर तालिब, तस्करी में जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed