{"_id":"59c8f6454f1c1b2d688b6595","slug":"caso-at-tral-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- फोटो : file photo
दक्षिण कश्मीर के त्राल जिले के गुलशनपोरा इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को त्राल में अभी और आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट मिले थे।
विज्ञापन
इस सर्च ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए थे।गौरतलब है कि अभी कल ही सुरक्षाबलों ने उरी में तीन और आज एक आतंकी को मार गिराया है जिनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है जिसे देख कर ऐसा अनुमान लगाया गया था कि आतंकी किसी बड़े हमले के इरादे से घाटी में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
लेकिन सुरक्षाबलों कि तत्परता से समय रहते ऐसे हमले को होने से रोका जा सका और आतंकियों को मार गिराया गया। यह सुरक्षाबलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। आपको हम बता दें कि इससे पूर्व सप्ताह भी कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन