फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case on driver conductor

Jammu News: मिनी बस पलटने के मामले में चालक-कंडक्टर पर केस दर्ज

Tue, 04 Jun 2024 06:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 04 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
case on driver conductor
ज्यौड़ियां के ढांगर में रविवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, डीएम ने कहा- मृतकों के परिजनों को सहायता मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। क्षेत्र के ढांगर (कलीठ) में बीते रविवार को अखनूर से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस पलटने के मामले में मिनी बस के चालक और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीएम सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्तिों के परिजनों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

हादसे में दो लोगों की मौत और 16 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस बीच मिनी बस के मालिक रजत कुमार पुत्र गणेश दास ने हादसे के दौरान मिनीबस को चलाने की जिम्मेदारी ली है। उसने बताया कि हादसे के दिन चालक और परिचालक दोनों छुट्टी पर थे। उन्होंने लखन सिंह निवासी कंडेयाल को एक दिन के लिए मिनी बस को चलाने के लिए रखा और परिचालक खुद बन गया। रविवार को जब अखनूर से नरायणा के लिए आ रहे थे तो चालक लखन सिंह अपने गांव कडेंयाल के पास बस को छोड़कर घर चला गया और मिनी बस चलाने के लिए मुझे दे दी। बस (ढांगर) कलीठ गांव के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल चालक एकदम सामने आ गया। उसे बचाने के लिए मिनी बस को एक तरफ किया तो संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed