फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car runs over Punjab players waiting for bus in Jammu, nine injured

Jammu Kashmir: बस का इंतजार कर रहे पंजाब के खिलाड़ियों को कार ने रौंदा, जम्मू में खेलने आए थे सभी, नौ घायल

Sat, 03 Dec 2022 01:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 01:19 AM IST
सार

भगवती नगर स्थित डीआरडीओ अस्पताल के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राष्ट्रीय टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें देशभर से 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी आए हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Car runs over Punjab players waiting for bus in Jammu, nine injured
खिलाड़ियों को टक्कर मारने वाली कार - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर की सैंबों टूर्नामेंट खेलने जम्मू आए पंजाब के 9 खिलाड़ियों को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी भी घायल हैं। सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। यह सभी खिलाड़ी पंजाब के लुधियाना स्थित गांव जगराऊं के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात 10 बजे का है। भगवती नगर स्थित डीआरडीओ अस्पताल के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उक्त खेलों का राष्ट्रीय टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें देशभर से 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी आए हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


अंडर 14, 17 और 19 आयु श्रेणी में शुक्रवार 2 दिसंबर और शनिवार 3 दिसंबर तक आयोजन होना है। शुक्रवार पंजाब की टीम के खिलाड़ी खेल खत्म होने के बाद अपनी बस का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर इंतजार कर रह थे। इन खिलाड़ियों के साथ इनके दो कोच भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी एक तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक से टकराई और इसके बाद सामने खड़े खिलाड़ियों को रौंद दिया। इसके बाद एक अन्य वाहन से टकराकर कार रुक गई। कनाल रोड पुलिस और पौनी चक पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां पर दो खिलाड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सात खिलाड़ियों को सिर, बाजू और टांगो में फ्रेक्चर हैं।

घायलों में पंजाब लुधियाना के रहने वाले 18 वर्षीय हर्षित , 19 वर्षीय विनय,  18 वर्षीय चिराग, 19 वर्षीय हरकरन सिंह, 15 वर्षीय अंकित, 13 वर्षीय सजपीत, 12 वर्षीय मानस शामिल हैं। 19 वर्षीय एक खिलाड़ी की पहचान नहीं हुई है। हैं। 

बस का इंतजार कर रहे थे

13 वर्षीय मानस ने बताया कि वह बस का इंतजार कर रहे थे। उनके साथ बहुत से खिलाड़ी और भी थे। तभी कार वाला आया और उनको रौंदता हुआ आगे एक अन्य वाहन से जाकर टकरा गया। हरकरन सिंह ने बताया कि वह वीरवार को राष्ट्र स्तरीय सैंबो टूर्नामेंट खेलने जम्मू आए थे।

खेल खत्म होने के बाद उनको रेलवे स्टेशन जाना था। यहां पर एक जगह उनके ठहरने की व्यवस्था थी। वह बस का इंतजार कर रहे थे। वहीं एक अन्य खिलाड़ी विनय ने बताया कि उनको समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। विनय के सिर में चोट आई है। 

लुधियाना ले जाने की तैयारी

खिलाड़ियों के साथ आए कोच ने बताया कि गंभीर रूप से घायल खिलाड़ियों को लुधियाना ले जाने की सोच रहे हैं। वह लोग बस का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ियों को बस में चढ़ानी थी। बस वाले ने कहा, वह आगे से मुड़कर आता है, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed