जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में पर्यटकों को ले जा रहा वाहन सिंध नदी में गिरा, चार की मौत, तीन को बचाया और दो लापता
बताया जाता है कि रविवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक तवेरा वाहन नौ पर्यटकों को लेकर जा रहा था। तभी गगनगीर इलाके में वाहन सिंध नदी में लुढ़क गया। बचाव दल ने तीन लोगों को तत्काल बचा लिया, चार लोगों की मौत हो गई है।
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में नौ पर्यटकों को ले जा रहा एक वाहन (जेके13बी- 8950) सिंध नदी में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि स्थानीय चालक समेत तीन लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि दो पर्यटक अभी लापता हैं। इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य को देर शाम सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। ये पर्यटक कहां के हैं। इसका अभी पता नहीं चला है।
#WATCH | J&K: At around 4 pm, a vehicle boarded with 9 passengers while coming from Sonamarg towards Kangan skidded off the road at Gagangeer and plunged into Sindh River. On receiving this information PS Gund along with SDRF and other forces started the rescue operation, during… pic.twitter.com/jj9Nz9oTPY
— ANI (@ANI) April 28, 2024
बताया जाता है कि रविवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर एक तवेरा वाहन नौ पर्यटकों को लेकर जा रहा था। तभी गगनगीर इलाके में वाहन सिंध नदी में लुढ़क गया। बचाव दल ने तीन लोगों को तत्काल बचा लिया जबकि अन्य की तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गुंड थाने की पुलिस ,सीआरपीएफ 118 बीएन और सेना की 34 असम राइफल्स, यातायात ग्रामीण पुलिस, नागरिक प्रशासन, स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बचाए गए तीनों यात्रियों को गुंड पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इलाके में बारिश के कारण सिंध दरिया उफान पर है।