{"_id":"6a12188118e78e508608661f","slug":"car-dumper-accident-jammu-news-c-10-jam1004-920361-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डंपर और कार में टक्कर, जम्मू की किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डंपर और कार में टक्कर, जम्मू की किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित चिंघस क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। डंपर और होंडा सिटी कार में हुई टक्कर में एक किशोरी की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार डंपर राजोरी से जम्मू की ओर जा रहा था। होंडा सिटी कार जम्मू से पुंछ की तरफ जा रही थी। चिंघस क्षेत्र में दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल हुए कार सवारों में यासिर मलिक (40) पुत्र गुलाम दीन मलिक निवासी डोडा, असमा मलिक (35) पत्नी यासिर मलिक निवासी डोडा, आबिदा परवीन (24) पुत्री मोहम्मद शफी निवासी बनिहाल, अमीरा मलिक (1) पुत्री यासिर मलिक निवासी डोडा के रूप मे हुई है। मृतका में शबनम (15) पुत्री फरहीन खान निवासी बठिंडी शामिल है। ये सभी लोग पुंछ में किसी परिजन के घर जा रहे थे।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तथा यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने वाहनों को कब्ज़े मे लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।