फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   car collided

Jammu News: पटियाली चक में 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, 4 घायल

विज्ञापन
car collided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। मढ़ रोड पत्याली चक में रविवार सुबह सफारी (जेके 02 एयू 0129) और ग्रैंड आई-10 कार (जेके 02 डीडी 0360) की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में आई 10 कार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों और पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मढ़ पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद सभी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं सफारी सवार चालक को मामूली चोट आई हैं। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। घायलों की पहचान राज कुमारी (45), मदन लाल (58), दुर्गेश (26), मुलीन (60) निवासी चक जागीर और दूसरे चालक की पहचान अनीश कुमार निवासी फलौर नागवनी मढ़ के रूप में हुई। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। सफारी सवार अनीश घर से जम्मू की ओर जा रहा था। आई 10 कार चालक जम्मू से मढ़ आ रहा था। पत्याली चक में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ियों को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed