फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   camp

रक्तदान कर बचाएं अनमोल जिंदगी

विज्ञापन
camp
जम्मू। अमर उजाला फाउंडेशन शुक्रवार को महेशपुरा चौक स्थित रेडक्रास अटेंडेंट सराय में विशेष रक्तदान शिविर लगाएगा। आप रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं। इस महादान के लिए सभी आयु वर्ग के लोग योगदान दे सकते हैं। रक्तदान कर आप दूसरों का जीवन बचाने के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।
विज्ञापन

ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग जीएमसी, रीजनल रेडक्रॉस सोसायटी जम्मू और जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से लगाया जा रहा यह विशेष रक्तदान शिविर अटेंडेंट सराय में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें शहर के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदानियों के पहुंचने की उम्मीद है। रक्तदानियों की कमी से सरकार अस्पतालों में खून की उपलब्धता और मांग में बड़ा अंतर है।
विज्ञापन

गर्मी में रक्तदान करने से नहीं आती कोई कमजोरी
कई लोगों की यह धारणा होती है कि गर्मी में रक्तदान से शारीरिक कमजोरी आती है, लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार मानव शरीर की संरचना में 24 घंटे के भीतर संबंधित सेल खून की मात्रा को पूरा कर देते हैं। रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। ऐसे रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं के पहुंचने से सरकारी अस्पतालों में खून की कमी को कुछ हद तक पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खासतौर पर निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग कई कीमती जिंदगियों के लिए वरदान साबित होते हैं। इसलिए आप रक्तदान से महादान कर पुण्य का भागी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed