फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cable car free service

Jammu News: प्राण प्रतिष्ठा पर खास सुविधा, केबल कार की सवारी का उठाएं निशुल्क लाभ

विज्ञापन
cable car free service
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने व अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर केबल कार कारपोरेशन की ओर से सोमवार को पीरखो, महामाया और बावे वाली मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों को निशुल्क टिकट प्रदान किया जाएगा। बाहु से महामाया और महामाया से पीरखो के बीच केबल कार चल रही है। सोमवार को आधे दिन का अवकाश और स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण केबल कार का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
केबल कार में बाहु से महामाया के लिए (आने और जाने) प्रति यात्री 250 और महामाया से पीरखो के लिए 300 रुपये लिए जाते हैं। रोजाना 100 के करीब यात्री सवारी करते हैं, जबकि रविवार को आंकड़ा 300 से 400 के बीच रहता है। मगर 22 जनवरी को तीर्थ यात्रियों के साथ अन्य लोगों को टिकट निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। अगर कोई यात्री दोनों स्टेशनों पर सवारी करता है तो उसे 550 रुपये नहीं देने होंगे। ऐसी छूट पहली बार दी जा रही है। केबल कार के प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि अयोध्या में कार्यक्रम के उपलक्ष्य में केबल कार से जुड़े मंदिरों में आने वाले यात्रियों को निशुल्क टिकट दी जाएगी।
विज्ञापन


आज नहीं लगेंगे बिजली कट
जम्मू। शहर में सोमवार को बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्री राम मंदिर अयोध्या के शुभारंभ पर कार्यक्रमों के लिए बिजली 24 घंटे बहाल रहेगी। कारपोरेशन की ओर से एक दिन के लिए 500 मेगावाट की अतिरिक्त खरीद जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के लिए की है। जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। इस कारण कारपोरेशन राहत देने जा रहा है। मौजूदा समय में लोड बढ़ने के कारण कट लग रहे हैं। मुख्य अभियंता बबिंद्र कौंडल ने कहा कि अतिरिक्त लोड की व्यवस्था रहेगी। समारोह में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। कर्मचारी तैनात रहेंगे। आंशिक रूप से आने वाली तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed