फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   By-election of Anantnag seat on June 19

J&K: अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव 19 जून को

Sat, 21 May 2016 06:49 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 21 May 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
By-election of Anantnag seat on June 19
मतों की गणना 22 जून को होगी - फोटो : File Photo
जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 19 जून को होगा। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार की ओर से कानून और व्यवस्था की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


अनंतनाग सीट राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद खाली हुई है। आयोग ने कहा कि उपचुनाव की अधिसूचना 25 मई को जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


चुनाव समिति का कहना है कि उपचुनाव के तहत मतदान 19 जून को और मतों की गणना 22 जून को होगी। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने इस सीट के साथ ही अन्य आठ विधानसभा सीटों के लिए 16 मई को उपचुनाव की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने राज्य में कानून और व्यवस्था की प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए अप्रैल में प्रतिष्ठित अनंतनाग विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया था। आयोग के साथ हुई बातचीत में राज्य के मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति को प्रतिकूल बताया था। विपक्षी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस निर्णय की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed