फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Buseness News in Jammu

Jammu News: युद्ध जैसे हालात से कारोबार ठप, सरकार और बैंक दें राहत

Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Buseness News in Jammu
आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपते राहुल सहाय  स्रोत - स्वयं
जम्मू। युद्ध जैसे हालात से सीमावर्ती इलाकों में मकान तबाह हुए, कारोबार बंद हो गए, रेल और हवाई सेवाएं रुकीं, मजदूरों का पलायन हुआ और पर्यटन उद्योग पूरी तरह चरमरा गया है। इस सबका असर आमदनी और व्यापार पर बहुत बुरा पड़ा है। इसलिए सरकार और बैंकों को व्यापारियों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक चंद्र शेखर आजाद को ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष राहुल सहाय ने नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी एमएसएमई क्षेत्र की समस्याओं की समस्याओं को उठाया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब कारोबार ठप है तो बिना आय के भी बैंकों द्वारा ब्याज वसूली ठीक नहीं है। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत के अंतर्गत लंबित भुगतान और जीएसटी रिफंड समय पर दिए जाएं। इसके साथ ही बीमा नियमों में बदलाव कर युद्ध जोखिम के लिए भी कवर दिए जाने और एमएसएमई के असुरक्षित घोषित न करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed