{"_id":"5fcbd0578ebc3ecf70240944","slug":"bus-service-billawer-news-jmu224192080","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी क्षेत्र में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी क्षेत्र में यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाई मल्हार ब्लॉक के चेयरमैन कमल कुमार ने पहाड़ी सड़कों पर चलने वाली बसों और मिनी बसों के सह चालकों पर अधिक किराया वसूलने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बढ़ाए गए 30 प्रतिशत किराए के आदेश को सरकार ने वापस ले लिया है। इसके बावजूद यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मशैडी से बिलावर के लिए 60 रुपये किराया सरकार की ओर से तय किया गया है। लेकिन यात्रियों से 80 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं बिलावर से नांनगला के लिए ख40 किराया तय किया गया है और यात्रियों से ख60 वसूले जा रहे हैं जो सही नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके के साथ-साथ कई अन्य पहाड़ी सड़कों पर भी वाहनों में यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। इससे सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
उन्होंने उप जिला के एडीसी से मांग की है कि जल्द यात्री वाहनों में सरकार की ओर से तय किए गए किराये की सूची लगाई जाए, ताकि आमजन को वाहन चालकों की मनमानी का सामना नहीं करना पड़े। चेयरमैन के अलावा पहाड़ी इलाकों के कई अन्य प्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों से जल्द यात्री वाहनों में किराए की सूची सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही मनमर्जी करने वाले चालकों और सहचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।