फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bus falls into a ditch in Udhampur, 67 injured, one dead

Udhampur Accident: 42 सीटर बस में भरीं थीं 70 सवारियां, खाई में गिरने से एक की मौत, 67 घायलों में छात्र भी

Tue, 04 Oct 2022 03:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 03:26 AM IST
सार

मोंगरी से उधमपुर आ रही बस मानसर मोड़ इलाके में बेकाबू होकर सड़क से पलटकर खाई में जा गिरी। इसके बाद एक पेड़ के सहारे लटक गई, जिससे कई जानें बच गईं। बस पलटते ही पूरे इलाके में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग अपने निजी वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Bus falls into a ditch in Udhampur, 67 injured, one dead
उधमपुर बस हादसे के घायल अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मानसर मोड़ इलाके में यात्रियों से खचाखच भरी ओवरलोड बस चालक के नियंत्रण खोने से खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 66 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 42 सीटर बस में 70 से ज्यादा सवारियां थीं। घायलों में सबसे ज्यादा स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी हैं। ज्यादातर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल क्रिमची के विद्यार्थी बस में सवार थे।  गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जीएमसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Bus falls into a ditch in Udhampur, 67 injured, one dead
उधमपुर बस हादसे के घायल - फोटो : संवाद

हादसे में जमाल दीन (50) नाली निक्का मोंगरी की मौत हुई है। घायल यात्रियों ने बताया कि मोंगरी और पंचैरी रूट की बसों के बीच यात्रियों को बिठाने की होड़ मची थी। बस ओवरलोड होने से हादसा हुआ है।  सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे चालक मोंगरी से उधमपुर बस (जेके14सी-5286) लेकर आ रहा था तो मानसर मोड़ इलाके में बस बेकाबू होकर सड़क से पलटा खाकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस एक पलटा खाकर पेड़ के सहारे लटक गई, जिससे कई जानें बच गईं। बस पलटते ही पूरे इलाके में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bus falls into a ditch in Udhampur, 67 injured, one dead
उधमपुर बस हादसे के घायल - फोटो : संवाद

कुछ लोग अपने निजी वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। बस पलटने से दोनों मुख्य दरवाजे बंद हो गए थे, किसी तरह से इमरजेंसी द्वार खोला गया और फिर एक-एक कर घायल यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पीएचसी मानसर से एक एंबुलेंस पहुंच गई और कुछ घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद जो भी वाहन चालक वहां से गुजरा उन्होंने घायल यात्रियों को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जडसरकोट से उधमपुर आ रही बस में भी 15 से अधिक घायलों को बिठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Bus falls into a ditch in Udhampur, 67 injured, one dead
उधमपुर बस हादसे के घायल - फोटो : संवाद

घायलों के परिजनों की भी जिला अस्पताल में भीड़ लग गई थी और हर कोई अपनों का हाल जानने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुराधा, वीरेंद्र कुमार, मनीषा, ज्ञान सिंह व अन्य यात्रियों ने बताया कि कैथगली से गुजरने के बाद ही उनकी बस के साथ ही पंचैरी रूट की एक बस चल रही थी और यह बस भी उधमपुर की तरफ जा रही थी। दोनों बसों में ज्यादा से ज्यादा सवारियों को बिठाने की होड़ मची थी। बस ज्यादा रफ्तार में तो नहीं चल रही थी, लेकिन दोनों बसों के चालक अपनी बसों में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बिठाने का प्रयास कर रह थे। बस ओवरलोड होने से मानसर मोड़ इलाके में खाई की तरफ पलट गई।

Bus falls into a ditch in Udhampur, 67 injured, one dead
उधमपुर बस हादसे के घायल - फोटो : संवाद


हादसे में ये लोग हुए घायल

घायलों में रोशनी निवासी पंगारा, ममतु, प्रीति देवी, मनीषा देवी, पूजा देवी, अर्जुन कुमार, पंजाबू निवासी पट्ठी, पल्लवी कैथ गली, रेखा देवी पंगारा, प्रताप सिंह, वरिंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, रीता देवी, रेखा देवी, मानसी ठाकुर, अमन सिंह, साक्षी, अजय कुमार, शाम लाल, कल्याण सिंह सभी निवासी मोंगरी, ठाकुर दास, कौशल्या पत्नी संसार सिंह निवासी दुब्बी गली, रोहित कुमार, परशोत्मा थातली, कैलाश देवी पत्नी विजय कुमार, कुलजीत कुमार, अनिल कुमार निवासी पंचैरी, रशपाल सिंह, कुलदीप सिंह दमनोत, रोमेश कुमार मीर गुलाबन, शांति देवी निवासी नाली निक्का, जय सिंह, शाम सिंह दमनोत, तीर्थ राम पंजर, राजू, सुभाष कुमार, मोहम्मद इकबाल, सुभाष चंद्र कलसोत, साक्षी देवी, अनुराधा निवासी नाली निक्का, हरि सिंह करसोत, अंकित सिंह पंजर, अजय कुमार, काली दास, मक्खन लाल, लक्ष्मी देवी, बीबा देवी, सृष्टा देवी, रजनी देवी सभी निवासी माली, शेर मोहम्मद नाली निक्का, रमेश सिंह बंती समरोली, कुलदीप सिंह, मदन लाल, राकेश सिंह बसनोत, स्वर्ण शर्मा हाउसिंग कॉलोनी, मोहित कुमार, पुरशोत्तम कुमार सोरपा, नीसार अहमद कन्याला, बलबीर सिंह दुब्बी गली, जुगल कुमार पंजर, सरिष्टा देवी खोरगली, मंसूर चंद निवासी पंजर शामिल हैं। 

जीएमसी रेफर किए गए घायल

  • नीलम कुमारी निवासी कैथ गली 
  • शशि ठाकुर खोरगली
  • पुष्पा देवी माली।
  • मक्खना देवी निवासी पट्ठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed