फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bulletproof patke

Jammu News: पुलिस ने मंगवाए 15666 बुलेटप्रूफ पटके, ड्यूटी पर जवान होंगे और सुरक्षित

विज्ञापन
bulletproof patke
जम्मू। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और पुख्ता होगी। पुलिस महकमे ने 15666 बुलेट प्रूफ पटके आर्डर किए हैं, जो आधुनिक रूप से तैयार किए जाएंगे। खासकर आतंकवादग्रस्त क्षेत्राें के अलावा नाके पर, सर्च आपरेशन में, वीआईपी की सुरक्षा में, संतरी की ड्यूटी में या फिर किसी अन्य संवेदनशील जगहों पर तैनात जवानों की सुरक्षा बढ़ेगी।
विज्ञापन

इसी महीने 29 जून को अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। इससे पहले इन पटकों के आने से काफी मदद मिलेगी। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन पटकों के लिए टेंडर जारी किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। वहीं, पुलिस महकमे ने 120 थेफ्ट प्रूफ राइफल रैक भी आर्डर किए हैं। इसके पहले भी यह रैक बनाए गए थे। जिसमें राइफलाें के चोरी होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इनको सुरक्षित ढंग से रखा जा सकता है। इसके लिए भी पुलिस मुख्यालय ने टेंडर जारी किया है। दोनों के आने से पुलिस कर्मियों को सुरक्षित करने का ढांचा मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed