{"_id":"687e9ecb64ff97401f0f6134","slug":"budgam-police-confiscates-property-worth-rs-25-lakh-of-notorious-drug-smuggler-in-nasrullapora-srinagar-news-c-264-1-sr11002-104147-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बडगाम पुलिस ने नसरुल्लापोरा में कुख्यात ड्रग तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बडगाम पुलिस ने नसरुल्लापोरा में कुख्यात ड्रग तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की
बडगाम। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने नसरुल्लापोरा में कुख्यात ड्रग तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की। प्रवक्ता ने बताया कि ड्रग तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 25 लाख मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बडगाम पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/15 और 29 के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 271/2022 के बाद की गई है। कुर्क की गई संपत्ति, नसरुल्लापोरा में स्थित पांच दुकानों वाला एक सिंगल-लाइन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बडगाम के नसरुल्लापोरा निवासी परवेज़ अहमद डार उर्फ पारे पंजाबी, पुत्र मोहम्मद अनवर डार की है।प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम बडगाम पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ निरंतर अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य ड्रग तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि बड़गाम पुलिस जनता से आग्रह करती है कि वे अपने क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी या तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।