{"_id":"57aa1cec4f1c1bb661ee56e7","slug":"buddha-amarnath-yatra-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक झलक की आस खींच लाई बूढ़ा अमरनाथ के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक झलक की आस खींच लाई बूढ़ा अमरनाथ के पास
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
यात्रा को रवाना करते डिप्टी सीएम
- फोटो : Amar Ujala
बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष के साथ मंगलवार तड़के जिला पुंछ के लोरन मंडी क्षेत्र में स्थापित श्री बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 1088 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ।
इसमें 33 छोटे-बड़े वाहनों में 642 पुरुष, 405 महिलाएं और 41 बच्चे शामिल रहे। यह जत्था बुधवार को बूढ़ा बर्फानी के दर्शन करेगा।
शिव भक्तों को दर्शन के बाद रमसू (रियासी) स्थित शिवखोड़ी से होते हुए कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन का भी विकल्प दिया गया है। जत्थे में जम्मू से पुंछ तक रास्ते भर में बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए।
आधार शिविर में सुहावने मौसम के बीच मंगलवार तड़के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह सहित बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। डॉ. सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। श्री अमरनाथ के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का अपना महत्व है।