फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bua sajawati darbar

Jammu News: बुआ सजावती के दर पर माथा टेक लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
bua sajawati darbar
दोमाना। जम्मू नाॅर्थ क्षेत्र के अंतर्गत गांव केरन पट्टी में स्थित बुआ सजावती के देव स्थान पर भोगिया बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इसमें बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बुआ सजावती के दर पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन-यज्ञ कर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग अपने बच्चों को जरूर लेकर आएं। ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन

बैठक में कमेटी के प्रधान राज कुमार भोगिया, चेयरमैन रत्न लाल भोगिया, महामंत्री शाम लाल भोगिया, प्रेम नाथ भोगिया, सचिव मुकेश भोगिया, प्रेम लाल भोगिया, कमल कुमार, दीपा भोगिया, भूषण कुमार भोगिया, कैशियर खेम लाल भोगिया, मुनिश भोगिया, शुभम भोगिया, ध्रुव भोगिया, बलवंत राज, कमल कुमार सहित अन्य ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधान राज कुमार और महामंत्री शाम भोगिया ने बताया कि यह देवस्थान 172 साल पुराना है। इस स्थान में 300 वर्ष से भी पुराना तालाब है। तालाब में ही बुआ सजावती सती हुई थी। इस तालाब के पानी से कई लोगों को रोगों से मुक्ति मिलती है। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर की परिक्रमा कर बुआ सजावती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed