{"_id":"6446ebb581e639ea2e051018","slug":"bsf-si-arrested-smuggling-government-cement-accused-resident-of-kathua-is-posted-in-punjab-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ का एसआई गिरफ्तार, कठुआ निवासी आरोपी की पंजाब में है तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ का एसआई गिरफ्तार, कठुआ निवासी आरोपी की पंजाब में है तैनाती
Tue, 25 Apr 2023 02:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:43 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, सोमवार को छन्न अरोड़ियां से कठुआ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सरकारी सीमेंट के बैग लदे पाए। पूछताछ हुई तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ जिले की राजबाग इलाके में पुलिस ने सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक (एसआई) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छन्न अरोड़ियां के नजदीक एक पिकअप से 50 बैग और एक गोदाम से 400 बैग सरकारी सीमेंट बरामद किया है।
विज्ञापन
पिकअप को खिल्लो चक मढ़ीन निवासी बीएसएफ का सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार चला रहा था। प्राथमिक जांच में यह सीमेंट पठानकोट की ओर से लाया बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सीमेंट बैग के बैच नंबर आदि से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार को छन्न अरोड़ियां से कठुआ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सरकारी सीमेंट के बैग लदे पाए। पूछताछ हुई तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन और बैग को जब्त करते हुए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती पंजाब में है। फिलहाल वो छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने पूछताछ और बढ़ाई तो आरोपी के एक गोदाम से और 400 बैग सरकारी सीमेंट मिली।
पत्नी के नाम पर है निजी एजेंसी, जहां छिपाए थे सरकारी सीमेंट के बैग
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी की नाम पर एक निजी सीमेंट एजेंसी है। जहां गोदाम में ही उसने यह सरकारी सीमेंट छुपाकर रखा था। बताया कि पुलिस फिलहाल यह भी जांच कर रही है कि यह सप्लाई कहां की जा रही थी और कहां से लाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।