{"_id":"609e5943e3ff345c1c78c767","slug":"bsf-recovered-arms-and-ammunition-dropped-by-drone-of-pakistan-in-samba-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की साजिश: ड्रोन से भेजे गए हथियार बरामद, बीएसएफ को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की साजिश: ड्रोन से भेजे गए हथियार बरामद, बीएसएफ को मिली कामयाबी
Fri, 14 May 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 May 2021 04:34 PM IST
सार
सीमा पार से भारत के खिलाफ साजिशों का सिलसिला जारी है। हथियारों की कमी से जूझ रहे आतंकियों तक गोला-बारूद पहुंचाने की नापाक हरकत सामने आई है। हालांकि इसे समय रहते जवानों ने नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएसएफ(सीमा सुरक्षा बल) ने पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफाश किया है। सांबा जिले में शुक्रवार को पाकिस्तानी ड्रोन से भेजे गए हथियार बरामद हुए हैं। जिसमें एक एके-47 राइफल, एके-47 की एक मैग्जीन, एक 9एमएम पिस्टल, पिस्टल के 15 कारतूस मिले हैं। इसके साथ ही लकड़ी का एक फ्रेम भी मिला है। जिसके सहारे इन हथियारों को ड्रोन से बांधकर भारतीय सीमा में गिराया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र में अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में दो पाकिस्तानी ड्रोन घुस आए थे। इस दौरान बीएसएफ की त्वरित कार्रवाई के बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गए थे। बता दें कि पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...