फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bsf director general visited loc to review security arrangements

बीएसएफ के डीजी ने एलओसी पर की हालातों की समीक्षा

Wed, 05 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 05 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
bsf director general visited loc to review security arrangements
LOC - फोटो : file photo
बार्डर पर बने तनाव के बीच बीएसएफ के डीजीपी केके शर्मा ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा व एलओसी का दौरा किया। हीरानगर, सांबा सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक की और हालातों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से सीधे बुधवार को वह जम्मू के तकनीक एयरपोर्ट पहुंचे। जहां आईजी बीएसएफ डीके उपाध्याय ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। अधिकारियों ने सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए लगाए गए आधुनिक उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीमा पार हो रही हलचल को लेकर महानिदेशक ने जवानों को खुली छूट दी। कहा कि यदि उस पार से कुछ होता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। जवानों को अधिक सक्रियता से ड्यूटी देने के लिए प्रोत्साहित किया। एलओसी और पलांवाला व नौशेरा सेक्टर में भी दौैरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलांवाला और नौशेेरा सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से लगातार सीज फायर उल्लंघन व फायरिंग के कारण मौजूदा हालात पर चर्चा की। बारामुला में बीएसएफ कैंप में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान नितिन कुमार की बहादुरी की प्रशंसा भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed