फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf detects a tunnel along International Border in Hiranagar Kathua jammu kashmir

बीएसएफ की अभेद्य निगरानी से बचने के लिए सुरंग का हथकंडा, घुसपैठ के पुराने रूट फिर हुए संवेदनशील

Thu, 14 Jan 2021 06:59 PM IST
प्रशांत कुमार अरुण खजूरिया, हीरानगर-कठुआ
अरुण खजूरिया, हीरानगर-कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
bsf detects a tunnel along International Border in Hiranagar Kathua jammu kashmir
कठुआ में मिली सुरंग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने अत्याधुनिक उपकरणाें के साथ सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है। सीआईबीएमएस यानी कॉम्प्रिहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम से आतंकी घुसपैठ के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं। यह सिस्टम किसी भी मौसम में मानव हलचल को पकड़ लेता है। कई बार आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को इसी सिस्टम की मदद से ऐन मौके पर नाकाम कर दिया गया है। यही वजह है कि पाकिस्तान सुरंगें खोदकर आतंकियों को इस पार धकेलने की कोशिशें कर रहा है। 

विज्ञापन


सीमा प्रहरियों की दिक्कतों को देखते हुए मैनुअल पेट्रोलिंग के साथ सीआईबीएमएस से भी निगरानी की जा रही है। अत्याधुनिक उपकरणाें से लैस यह सिस्टम बेहद कारगर है, जिससे बौखलाया पाकिस्तान सुरंगें खोदने के हथकंडे अपना रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार सुरंगें खोदने के लिए पाकिस्तान पेशेवर इंजीनियरों की मदद ले रहा है। इसी वजह से सैकड़ों मीटर लंबी सुरंगों को खोदने पर भी इसकी भनक नहीं लग रही। हालांकि बीएसएफ के एंटी टनल अभियान ने आरएस पुरा, सांबा से लेकर हीरानगर सेक्टर तक सुरंगों को खोजने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


हीरानगर में पहली सुरंग, घुसपैठ के पुराने रूट फिर हुए संवेदनशील
हीरानगर सेक्टर से गुजरने वाले दरियाई नाले कई बार घुसपैठ के लिए इस्तेमाल हो चुके हैं। पिछले दो दशक से यह रूट संवेदनशील बने हुए हैं, लेकिन लंबे समय बाद हीरानगर सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की बड़ी कोशिश सामने आई है। सुरंग से घुसपैठ की कोशिश का यह पहला मामला है। इससे यह रूट फिर से बेहद संवेदनशील हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये हैं घुसपैठ के रूट

हीरानगर सेक्टर में पहाड़पुर-मादा-भाग नाला से छब्बे चक-उज्ज राजबाग, पानसर-बसेरा नाला से हरियाचक, शाप नाला से किशनपुर, मनियारी-मंडियाल-तरनाह नाला से हाईवे, बेई नाला-जांडी नाला, तरनाह नाला-लोंडी मोड़, करोल कृष्णा-चकड़ा से चड़वाल हाईवे, चंदवां से हरिपुर-पाट्टल से हाईवे घुसपैठ के पुराने रूट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed