{"_id":"605186548ebc3ec44552f98d","slug":"bsf-destroyed-mortar-shell-found-during-cleaning-of-ranbir-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : रणबीर नहर की सफाई में मिला मोर्टार शेल, बीएसएफ ने नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : रणबीर नहर की सफाई में मिला मोर्टार शेल, बीएसएफ ने नष्ट किया
Wed, 17 Mar 2021 10:02 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
रणबीर नहर की सफाई में मिला मोर्टार शेल
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में पलौड़ा स्थित बीएसएफ कैंप के नजदीक मंगलवार को रणबीर नहर की सफाई के दौरान एक पुराना जंग लगा मोर्टार शेल मिलने से सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाद में उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पलौड़ा में रणबीर नहर की सफाई का काम चल रहा है। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे मजदूरों को खोदाई के दौरान लोहे की एक वस्तु हाथ लगी। उसे देखते ही मजदूरों में घबराहट फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। बाद में बीएसएफ ने उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : मंदिरों के शहर में बनेगा देश का पहला रेहड़ी मॉल, अनोखे बाजार में मिलेगा ब्रांडेड सामान
विज्ञापन
मोर्टार शेल काफी पुराना और जंग लगा हुआ था, जिसे नष्ट कर दिया गया है। - कौशीन कौल, डीएसपी