फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News :  Jammu will have a unique mall of the country

जम्मू-कश्मीर : मंदिरों के शहर में बनेगा देश का पहला रेहड़ी मॉल, अनोखे बाजार में मिलेगा ब्रांडेड सामान

Wed, 17 Mar 2021 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 02:02 AM IST
सार

  • स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम भगवती नगर में बनाएगा दो हजार रेहड़ियों वाला मॉल
  • कपड़े, जूते, खानी-पीने व अन्य सामान की होगी अलग-अलग लेन

विज्ञापन
Jammu kashmir News :  Jammu will have a unique mall of the country
सांकेतिक चित्र... - फोटो : amar ujala

विस्तार

मंदिरों के शहर जम्मू में देश का पहला रेहड़ी मॉल बनेगा। दो हजार रेहड़ियों वाले इस अनोखे बाजार में ब्रांडेड सामान मिलेगा। खाने-पीने के सामान से लेकर कपड़ों व अन्य सामग्री से जुड़ी रेहड़ियों की अलग-अलग लेन होगी जिसमें ग्राहकों को खरीदारी करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम रेहड़ी मॉल का प्रारूप तैयार करवा रहा है, जिस पर जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। खास बात है कि रेहड़ी मॉल में पार्किंग, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा जैसी सुविधाएं नगर निगम की ओर से सुनिश्चित की जाएंगी। इसे रेहड़ी मॉल का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भगवती नगर में नगर निगम की खाली जमीन है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम ने इस जमीन को रेहड़ी मॉल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। दो हजार रेहड़ियों पर खाने-पीने, कपड़े, जूते व अन्य जरूरी वस्तुओं को आकर्षक ढंग से सजाकर ग्राहकों को बेचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात है कि रेहड़ी मॉल में रेहड़ियों को इस तरतीब से लगाया जाएगा कि पूरा बाजार ही शोरूम और मॉल जैसा दिखे। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अपनी जमीन को रेहड़ी मॉल में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया, जिसे लेकर अब कवायद तेज हो गई है।

अन्य इलाकों में भी छोटे रेहड़ी मॉल की योजना
नगर निगम की योजना है कि धीरे-धीरे इसी तरह के छोटे मॉल बनाकर शहर की सभी रेहड़ियों को संबंधित क्षेत्र में एक ही जगह पर स्थापित करवाया जाए। इससे रेहड़ी संचालकों और आम लोगों को सहूलियत होगी।


शहर के वर्तमान रेहड़ी जोन में पार्किंग की सुविधा नहीं है। खरीदारों के आने पर जाम लगता है। नगर निगम रेहड़ी मॉल तैयार करने जा रहा है। देश में अपनी तरह का यह पहला मॉल होगा। भगवती नगर में निगम की भूमि पर रेहड़ी मॉल का प्रारूप तैयार करवाया जा रहा है। जल्द काम भी शुरू हो जाएगा।
- चंद्रमोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed