फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF celebrated holi

Jammu News: होली के रंग में वर्दी भी सराबोर, सीमा पर गुलाल उड़ा कर बेफिक्री से किया डांस

विज्ञापन
BSF celebrated holi
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई होली
विज्ञापन

अधिकारियों ने लगाया रंग, महिला जवानों ने जमकर की मस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। 165वीं वाहिनी के कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव इस दौरान मुख्यातिथि थे। उन्होंने सरहद पर तैनात जवानों व अधिकारियों को होली की बधाई दी। इस दौरान ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने नाचते हुए साथियों को रंग लगाया। सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल व अधिकारियों ने भी खूब गुलाल उड़ाया।

होली मना रहे बीएसएफ के जवानों ने कहा कि घरों से दूर रहकर सीमा के प्रहरी बन यहां देश की रक्षा कर अपना फर्ज निभा रहे हैं। साथ ही देश की खुशी में वे भी खुशी मना रहे हैं। इस दौरान महिला कांस्टेबल भी मस्ती में होली मनाने के साथ हम उम्र महिलाओं को रंग लगा झूम रही थीं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि उनका बीएसएफ परिवार बहुत बड़ा है, और वे जोश में होली मना रहे हैं। परिवार से दूर हैं, लेकिन बीएसएफ परिवार साथ है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एक महिला जवान ने कहा कि स्थानीय लोग बीएसएफ कैंप में हर त्योहार पर आते हैं, और जश्न मनाते हैं। इस दौरान आसपास के लोग भी होली के जश्न में शामिल हुए। उनके आसपास होने पर हमें घर से दूर होना महसूस नहीं होता है। देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि बिना किसी चिंता के त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed