{"_id":"57acaeb44f1c1b8e34ee5667","slug":"bring-up-the-work-on-the-new-medical-colleges-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मेडिकल कालेजों के कार्य में लाएं तेजी: महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मेडिकल कालेजों के कार्य में लाएं तेजी: महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत में नए पांच मेडिकल कालेजों को स्थापित करने के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया है। बारामुला, अनंतनाग और राजोरी के मेडिकल कालेजों के निर्माण और संबंधित जिला अस्पतालों को विकसित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पहली किस्त में 21 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
डोडा और कठुआ मेडिकल कालेजों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। श्रीनगर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेजों के प्रोजेक्टों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पांच नए मेडिकल कालेजों से राज्य में पांच सौ एमबीबीएस सीटों में इजाफा होगा। इससे राज्य में डाक्टरों की कमी दूर होगी। बारामुला और अनंतनाग मेडिकल कालेजों के निर्माण के लिए जेकेपीसीसी और राजोरी के लिए आरएंडबी विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इन कालेजों का गत मई माह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नींव पत्थर रखा था।
विज्ञापन
मेडिकल कालेजों के लिए वर्ष 2014 में कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए पांच जगहों की शिनाख्त की गई। प्रति कालेज के निर्माण पर 189 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें 90/10 (केंद्र/राज्य सरकार) की वित्तीय हिस्सेदारी रहेगी।
इसमें मेडिकल कालेजों के निर्माण पर 69 करोड़, हास्टल और स्टूडेंट/फैकल्टी के आवास के लिए 40 करोड़, टीचिंग/जिला अस्पताल के अपग्रेडेशन पर 30 करोड़ और मिशनरी और उपकरणों की खरीद के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारामुला, अनंतनाग और राजोरी मेडिकल कालेजों का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, स्वास्थ्य राज्य मंत्री आसिया नकाश, मुख्य सचिव बीआर शर्मा, वित्त आयुक्त बीबी व्यास, प्रिंसिपल सचिव मुख्यमंत्री नवीन कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।