{"_id":"65e23a22c1aa33b7bf093b68","slug":"bridge-demand-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-100725-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परांगला और बकोर के बीच पड़ती खड्ड पर पुल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परांगला और बकोर के बीच पड़ती खड्ड पर पुल बनाने की मांग
विज्ञापन
-लोग बोले-पुल बनने से ज्यौड़ियां का एक घंटे का सफर 15 मिनट में हो सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों ने परांगला और बकोर के बीच बहती खड्ड पर पुल बनाने की मांग की है। पंचायत मट्टू, पंचायत पंगाली, पंचायत हमीरपुर सिदड़, पंचायत सैंथ के लोगों को ज्यौड़ियां मुख्यालय तक जाने के लिए वाया गांव धौंचक-बकोर शार्टकट रास्ता है। लेकिन गांव परांगला और बकोर के बीच खड्ड पड़ती है, जिसमें सारा साल पानी रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खड्ड पर पुल बन जाए तो ज्यौड़ियां पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर से भी अधिक का सफर कम हो जाएगा। एक घंटे की बजाय 15 मिनट में पहुंच सकेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव इंद्री तथा परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर पुल बनाया जा रहा है, उस पुल तक पहुंचने के लिए भी इन चारों पंचायतों के ग्रामीणों के लिए यह दोयाल तथा धौंचक-बकोर के बीच बह रही खड्ड पर पुल काफी लाभदायक रहेगा। पूर्व सरकारों ने ज्यौड़ियां से इन चारों पंचायतों के गांवों को जोड़ने के लिए शार्टकट सड़क का तो निर्माण कर दिया, लेकिन बीच में बह रही खड्ड पर पुल नहीं बनवाया, जिस कारण सड़क का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
उप राज्यपाल के सामने मुद्दा रखेंगे लोग
पूर्व सरपंच पंचायत मट्टू स्वर्ण सिंह मनहास, नायब सरपंच पंचायत मट्टू कुलबीर सिंह चौधरी, पंचायत हमीरपुर सिदड़ के पूर्व तरसेम मनहास, पूर्व सरपंच ज्योति देवी ने बताया कि वह उप राज्यपाल से भेंट कर खड्ड पर पुल बनाने की मांग करेंगे। नायब सरपंच पंचायत मट्टू कुलबीर सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण की मांग बैक टू विलेज के हर कार्यक्रम में भी रखी, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया है।