फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   boy killed in accident in rajouri

J&K: युवक की मौत के बाद बवाल, थाने पर पथराव और पुलिस की गाड़ी फूंकी

Mon, 04 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Mon, 04 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
boy killed in accident in rajouri
rajouri - फोटो : Amar Ujala

राजोरी शहर के खेवरा क्षेत्र में तेज रफ्तार इको वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत तथा दूसरे युवक के घायल होने की घटना के बाद जमकर बवाल मचा। घटना के बाद युवकों को सड़क पर तड़पता छोड़ मौके से भाग निकले इको वाहन का गुस्साए लोगों ने पीछा कर आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अन्य वाहन को भी फूंक डाला। थाने पर पथराव करने के साथ ही जिला अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल परिसर में खड़े एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही अस्पताल के सी ब्लाक में पथराव कर शीशे तोड़ डाले। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दो युवक शहर से खेवरा की ओर जा रहे थे। खेवरा क्षेत्र में ही एक अनियंत्रित इको गाड़ी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दो युवक दानिश मलिक व रिजवान अहमद दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इको चालक उन्हें सड़क पर तड़पता छोड़ फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर तड़पता छोड़ भागने से गुस्साए लोग

boy killed in accident in rajouri

स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दानिश की मौत हो गई। दानिश की मौत की खबर लगते ही उसके परिजन व कुछ दोस्त भड़क उठे। इस बीच कुछ लोगाें ने इको गाड़ी का पीछा किया व खांडली क्षेत्र में पकड़कर आग के हवाले कर दिया। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा इको बुरी तरह से जल चुकी थी। 

इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया व पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस थाने पर पथराव भी किया। 

नाराज प्रदर्शनकारियों ने जिला अस्पताल में भी बवाल मचाया व तोड़फोड़ की। जिला अस्पताल में घायल दूसरे युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed