फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border,security,samba news

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा बलों ने बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
border,security,samba news
ज्यौड़ियां। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खलल न डाल सकें, इसके लिए सेना व बीएसएफ ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। भले ही पाकिस्तान ने समझौते के तहत सीमा पर गोलाबारी बंद कर रखी है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए पड़ोसी मुलक लगातार नापाक साजिशें रच रहा है। आधुनिक उपकरणों व हथियारों से दुश्मनों का सफाया करने को भारतीय सेना तैयार बैठी है। आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है, जिसको नाम दिया गया है संजय और यह नाम महाभारत से लिया गया है, क्योंकि जिस प्रकार महाभारत का युद्ध संजय ने युद्ध भूमि में बिना गए देखा था। उसी प्रकार इस यंत्र से भी युद्ध भूमि में गए सब कुछ देखा जा सकता है कि वहां पर क्या हो रहा है। इसका प्रयोग घुसपैठ पर नजर रखने और रात के समय ड्रोन की गतिविधियों को रोकने के लिए भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

आधुनिक हथियारों से लैस भारतीय जवान सतर्कता के स्तर को बढ़ाने के लिए अब आंखों पर पट्टी बांध आवाज पर सटीक निशाना साधने का परीक्षण हासिल कर रहे हैं। भारतीय सेना के शार्पशूटर सीमा पार अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान पर मास्क प्रहार करने के लिए तैयार बैठे हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना की मदद से अभी भी बड़ी संख्या में आतंकवादी गुलाम कश्मीर से इस तरफ घुसपैठ करने के लिए मौके तलाश रहे हैं। सरहद पर दुश्मन कभी धुंध, तो कभी अंधेर और कभी सरकंडे की आड़ में घुसपैठ कर नापाक हरकतों को अंजाम देता है, लेकिन हर बार उनको मुंह की खानी पड़ती है।
विज्ञापन

----
आंखों पर पट्टी बांध निशाना साध रहे जवान
आधुनिक हथियारों में इस समय भारतीय सेना के पास फिनलैंड में निर्मित साको स्नाइपर राइफल, इजराइल में निर्मित नेगेव एलएमजी और अमरीका की सिग फायर जैसी राइफलें हैं। भारतीय जवान सीमा पर चुनौतियों का सामना करने के लिए इन हथियारों से स्टीक लक्ष्य भेदने के लिए प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्रशिक्षण में जवानों की आंखों पर पट्टी बांधकर टारगेट पर निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed