{"_id":"652d9f8a2e5daf62c508ab67","slug":"bone-and-child-hospital-jammu-news-c-10-jam1008-224352-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल शुरू, पहले दिन ओपीडी में 274 मरीज देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल शुरू, पहले दिन ओपीडी में 274 मरीज देखे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को दूसरे नवरात्र पर महेशपुरा स्थित बोन एंड ज्वाइंट (हड्डी व जोड़) अस्पताल को शुरू किया गया। पहले दिन ट्रायल स्तर पर ओपीडी में 274 मरीजों को देखा गया। सामान्य ओपीडी में 224 और बाकी फॉलोअप के मरीज थे। अब जीएमसी में आर्थो ओपीडी में सामान्य मरीजों को नहीं देखा जाएगा। दो दिन ट्रायल के बाद बुधवार को औपचारिक तौर पर ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से शुरू कर दी जाएंगी। इसके बाद चरणबद्ध इंडोर वार्ड और इलेक्टिव सर्जरी करने का दावा है।
नए अस्पताल में सात ऑपरेशन थियेटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें पांच सामान्य और दो डे केयर हैं। डे केयर थियेटर में कम आपात के मामलों में मरीज को उसी दिन सर्जरी की सुविधा मिलेगी। जीएमसी के आर्थो विभाग में चार थियेटर हैं, जिसमें सामान्य तौर पर तीन में ही सर्जरी की जाती है। जीएमसी से आर्थो विभाग के शिफ्ट होने से सैकड़ों सामान्य मरीजों का लोड कम हो जाएगा। हालांकि आपात और ट्रामा के सभी मामले अभी जीएमसी में देखे जाएंगे।
बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल में 182 बिस्तर की क्षमता है, लेकिन स्टाफ के अभाव में चरणबद्ध तरीके से बिस्तर स्थापित किए जाएंगे। आर्थो विभाग के एचओडी डॉ. संजीव गुप्ता ने दावा किया है कि अगले हफ्ते तक इंडोर वार्ड शुरू करने की योजना है। इसके बाद थियेटरों में सारा सामान आने पर इलेक्टिव सर्जरी शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल काे फरवरी 2019 में शुरू किया था, लेकिन विभिन्न कारणों से लगातार देरी हो रही थी।