फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bodies of two people found hanging from two places

दो स्थानों से दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले

विज्ञापन
Bodies of two people found hanging from two places
रियासी। जिले में दो स्थानों से महिला और पुरुष के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले हैं। रविवार को नगर के वार्ड दस मंडियां मोहल्ले में महिला का शव घर के पास ही पेड़ से लटकता मिला है। उसकी पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। वह तीन साल बेटी और आठ माह के बेटे व ननद के साथ किराए के कमरे में रहती थी। रविवार देर शाम को उसका शव फंदे से लटकता मिला है। उसका पति उत्तराखंड में नौकरी करता है। मौके पर पहुंचे डीएसपी इफ्तकार अहमद, एसएचओ विजय शर्मा ने शव को अपने कब्जे में लेकर व सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार सुबह दरमाड़ी में एक व्यक्ति का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला है। उसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र दरबारी लाल निवासी जावा, नौशहरा (राजौरी) के रूप में हुई है। वह दरमाड़ी में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह जब वह दुकान नहीं आया तो मकान मालिक के साथ संपर्क किया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की में झांकने पर वह पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस स्टेशन रियासी और अरनास में संदिग्ध मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed