फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

मढ़ में नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली और पानी

विज्ञापन
block day
दोमाना। मढ़ ब्लॉक में पर्याप्त बिजली और पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में लगे हैंडपंप भी कई सालों से खराब हैं। नहरों की सही सफाई नहीं होने से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। असुविधाओं के चलते क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। ये समस्याएं बुधवार को मढ़ में हुए ब्लॉक दिवस पर पहुंची नवनियुक्त डीसी अवनी लवासा के समक्ष लोगों ने उठाई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष राशन कार्ड, वाटर सर्टिफिकेट नहीं बन पाने की भी समस्या उठा कर समाधान की अपील की है। इसके अलावा राजस्व विभाग की सेवाओं, सरकारी भूमि पर बढ़ता अतिक्रमण, लंबित भुगतान, पीएमएवाई आवास की मंजूरी और निर्माण के तहत लंबित मामलों को भी जोरदार ढंग से उठाया गया। शिष्टमंडलों ने बताया कि इलाकों में नियमित पानी की पूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही दुश्वारियां और बढ़ेंगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बिजली कि भी ढुलमुल व्यवस्था से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नए राशन कार्ड जारी नहीं होने से लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं का हल करने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। लंबित और सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान डीसी ने ब्लॉक दिवस की व्यवस्था भी जांची। मौके पर एडीसी सतीश शर्मा, एसडीएम नासिर अली, तहसीलदार रामपाल शर्मा, बीडीसी सुरेंद्र कुमार, डीडीसी बलबीर लाल, सरपंच पुरुशोत्तम शर्मा, गुलशन शर्मा लाडी और दिलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों ने यह उठाई मांगें
गंगो चक पंचायत की सरपंच लज्या देवी ने कहा कि पंचायत में डिस्पेंसरी नहीं है। इसके लिए वहां पर डिस्पेंसरी की सुविधा दी जाए। आईबी के पास स्थित स्कूलों में बंकर बनाए जाएं। पंचायतवासियों को जलशक्ति विभाग की सुविधा नहीं मिल पाई है। गांव में जो हैंडपंप लगे हैं वह भी कई सालों से खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेटले-दयोड़े मार्ग का पक्का करने के साथ ही खेतो की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जा सके। फ्लोरा पंचायत की सरपंच वंदना कुमारी और लोगों ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ट्यूबवेल लगाने के लिए विभाग पर मुफ्त में जमीन मांगने का आरोप लगाया है। सड़कों की स्थिति खराब है। कई बार टेंडर हुए लेकिन आजतक काम शुरू नहीं हो पाया है। सरपंच मढ़ घसीटा राम ने बताया कि रातभर बिजली की कटौती रहती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित सड़कें निर्माण के बाद ही टूट जाती हैं। पंचायत के कामों में टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर सरपंचों के हवाले किया जाए। बीडीओ, तहसील सहित अन्य विभागों के कार्यालयों में तैनात कर्मियों का तबादला किया जाए। गलवड़े पंचायत के सरपंच विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कारलूप से गलवड़े जाने वाले नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। परवाह के सरपंच दीपक जलोत्रा ने पंचायत में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed