फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   blast in vivekanamd chowk in jammu

जम्मू के विवेकानंद चौक पर धमाका, कई कारों के शीशे टूटे

Wed, 26 Oct 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 26 Oct 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
blast in vivekanamd chowk in jammu
धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
जम्मू शहर के बीच व्यस्त विवेकानंद चौक में विस्फोट होने से चार गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसे ग्रेनेड हमले की आशंका की नजर से देखा जा रहा है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने नजदीक के होटलों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विस्फोट की बाद मौके पर फारेंसिक लैब की टीम भी पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण कोई विस्फोटक सामग्री घटनास्थल से नहीं मिली है।

सिटी नार्थ के तीन थानों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और क्षेत्र को खंगालना शुरू कर दिया। घटनास्थल प्रतिष्ठित रघुनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर है और मंदिर की तरफ जाने का प्रमुख चौक है। आशंका जताई जा रही है रघुनाथ मंदिर पर हमला करने की भी साजिश हो सकती है। 
विज्ञापन

blast in vivekanamd chowk in jammu
धमाके से टूटे कार के शीशे - फोटो : Amar Ujala
देर रात करीब पौैने बारह बजे विवेकानंद चौक पर अचानक तेज धमाके की आवाज आई। धमाका इतना जोर से था कि इस धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। विवेकानंद चौक में ही पुलिस का नाका भी है। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और पाया चार गाड़ियों के शीशे टूटें हैं।

गाड़ियां वर्कशाप में खड़ी थी। जिन गाड़ियों के शीशे टूटे वह भी करीब पचास फीट में एक दूसरे की दूरी पर थे। वर्कशाप में इन गाड़ियों को ठीक करने के लिए रखा गया था। संभावना जताई जा रही है कि हमलावर रघुनाथ मंदिर की तरफ जाने की फिराक में थे। पुलिस का कड़ा नाका देखकर वह जोगी गेट जाने वाले रास्ते पर निकल गए और अंधेरे में चौक पर ही ग्रेनेड फेंक दिया गया।

एसएसपर डा सुनील गुप्ता के अनुसार विस्फोट किसका हुआ है। इसकी जानकारी जांच के बाद चलेगी। घटनस्थल को सीज कर लिया गया है। जोंगी गेट जाने वाले रास्ते पर मौजूूद सभी होटलों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगला जा रहा है। एसपी पीसीआर निसार अहमद व सिटी थाना, पक्का डंगा थाना, नवाबाद थाने के थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं।

विस्फोटक की सामग्री मिलने के बाद ही बताया जा सकता है कि धमका किसका था।  नाको को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed