फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP to hold important meeting in Delhi to discuss jammu kashmir assembly Election

JK Election : भाजपा की दिल्ली में आज अहम बैठक, विधानसभा चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

Thu, 04 Jul 2024 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

दिल्ली में वीरवार रात आठ बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए संगठन महामंत्री अशोक कौल बुधवार को दिल्ली चले गए हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा व डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
BJP to hold important meeting in Delhi to discuss jammu kashmir assembly Election
एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश रविंद्र रैना - फोटो : एक्स/भाजपा जम्मू कश्मीर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश संगठन की वीरवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। हरियाणा, झारखंड की तरह ही राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाएंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में वीरवार रात आठ बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए संगठन महामंत्री अशोक कौल बुधवार को दिल्ली चले गए हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा व डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि संगठन महामंत्री चुनावी रणनीति के साथ ही मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पांच व छह जुलाई को बुलाई गई है जिसमें नड्डा भी शामिल होंगे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी भी रहेंगे। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद समेत 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि बैठक में चुनाव की रणनीति के साथ ही भविष्य के कार्यक्रमों पर भी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed