फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's false promises, Centre's betrayal led to Ladakh agitation

Leh Violence: भाजपा के झूठे वादे और केंद्र की बेरुखी ने भड़काया लद्दाख आंदोलन, बोले कांग्रेस नेता तारिक कर्रा

Sun, 28 Sep 2025 03:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 28 Sep 2025 03:18 PM IST
सार

कांग्रेस ने भाजपा पर लद्दाख आंदोलन के लिए झूठे वादे और केंद्र सरकार की बेरुखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से प्रदर्शन थमेगा नहीं और भाजपा अपनी नाकामियों का दोष कांग्रेस पर डाल रही है।

 

विज्ञापन
BJP's false promises, Centre's betrayal led to Ladakh agitation
तारिक हमीद कर्रा - फोटो : X @ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष तारिक कर्रा ने रविवार को कहा कि भाजपा की झूठी उम्मीदों और केंद्र सरकार की बेरुखी ने लद्दाख में हो रहे आंदोलन को जन्म दिया है। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।

विज्ञापन


तारिक कर्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, यदि भाजपा ने अपने वादे निभाए होते तो आज की यह स्थिति नहीं होती। भाजपा केंद्र सरकार की गलतियों और वादाखिलाफी को छुपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


लद्दाख में राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में 24 सितंबर को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इस दौरान जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारिक कर्रा ने कहा कि कांग्रेस आंदोलन के दौरान हुई आगजनी और गोलीबारी की कड़ी निंदा करती है और मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। सरकार अगर सोचती है कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से आंदोलन थमेगा तो वह गलतफहमी में है।

Trending Videos

उन्होंने यह भी कहा कि लद्दाख एक संवेदनशील क्षेत्र है, जो दो तरफ से पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन देशों से घिरा है। चीन पहले से ही लद्दाख के कुछ इलाकों में घुसपैठ कर चुका है। ऐसे में केंद्र सरकार को सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि राजनीति।

तारिक कर्रा ने बताया कि जो लोग अब केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे हैं, वे वही लोग हैं जिनका भाजपा ने पहले इस क्षेत्र में दुरुपयोग किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कांग्रेस का सोनम वांगचुक से कोई संबंध नहीं है।

वांगचुक के पिता 1970 के दशक में जम्मू-कश्मीर सरकार में डिप्टी मंत्री थे, लेकिन 1987 में पार्टी से निलंबित हो गए थे। तब से उनका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। उनके परिवार के कई सदस्य भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed