फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJp s claim In upcoming assembly elections more seats will be won in Kashmir

भाजपा का दावा: कश्मीर में इस बार मिलेगी ज्यादा सीटें, गिनाई ये उपलब्धियां

Sat, 24 Jul 2021 01:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 01:01 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने कहा कि कश्मीर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

विज्ञापन
BJp s claim In upcoming assembly elections more seats will be won in Kashmir
कश्मीर, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने कहा कि केंद्र सरकार के शानदार कार्यों व कश्मीर में तीव्र विकास और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होने से इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। 

विज्ञापन


श्रीनगर में शुक्रवार को पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेता ने कहा कि सात दशक तक क्षेत्रीय पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का शोषण किया। मोदी सरकार ने कश्मीर में परिवार राज को खत्म करने का काम किया है। लोग अब अपने अधिकारों के प्रति ज्यादा सजग हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कश्मीर में जमीनी स्तर पर काम करें और लोगों को जल कल्याणकारी योजनाओं के बारे बताएं।
विज्ञापन

 
कहा कि जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है और यह प्रदेश अन्य राज्यों व प्रदशों के लिए आदर्श क्षेत्र बनने जा रहा है। उन्होंने गुपकार गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन कुछ नहीं केवल आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने और सत्ता हासिल करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने के साथ साथ टीकाकरण में भी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed